{"_id":"5cab897cbdec2214065a668c","slug":"171554745724-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पत्नी की जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पत्नी की जमानत अर्जी खारिज, भेजे गए जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के दलित उत्पीड़न के मामले में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पल्टूराम नागर और उनकी पत्नी की जमानत अर्जी एडीजे द्वितीय मनोज कुमार ने अपराध की गंभीरता को देखते हुए खारिज कर दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष अंतरिम जमानत पर थे। सोमवार को नियमित जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने खारिज कर दिया और जेल भेज दिया।
विज्ञापन
वादी लालजी ने जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि जगदीशपुर में स्थित लालजी भैया इंजीनियरिंग वर्क्स के नाम से उसकी दुकान है। 22 जुलाई 2018 को सुबह 8 बजे जब वह अपनी दुकान खोल रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पलटूराम अपनी पत्नी इंदु देवी और दो बेटियों के साथ आ गए। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए लाठी डंडे से मारे पीटे जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दुकान की चाबी ले लिए और धमकी दिए कि दोबारा दुकान खोलोगे तो जान से मारकर खत्म कर देंगे। जमानत प्रार्थना पत्र का विरोध एडीजीसी संतोष कुमार उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।