{"_id":"5c76df8abdec224d9d19693c","slug":"171551294346-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर घराती बराती में मारपीट, आठ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस को लेकर घराती बराती में मारपीट, आठ घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंशा गांव में सोमवार की देर शाम आई बारत में डीजे पर डांस को लेकर घरातियों और बरातियों में मारपीट हो गई। घराती पक्ष के चार और इतने ही बराती भी घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर पहुंची यूपी 100 की गाड़ी पर भी लोगों ने पथराव किया। बाद में थाने से फोर्स पहुंची तो पथराव करने वाले और बराती फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया, जिन्हें शाम को छोड़ दिया गया।
सवंशा गांव निवासी पप्पू बिंद की बेटी की शादी थी। बारात जौनपुर शहर के जोगियापुर मोहल्ले से आई थी। द्वारपूजा के मौके पर बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान घराती पक्ष से भी कुछ युवक डांस करने लगे। डीजे पर मन पसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। जिसे लेकर मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे, ईट-पत्थर चले। इसमें घराती पक्ष के पिंटू(35) निवासी मुगवा सुल्तानपुर, गुलाब(36), मैनबहादुर(38) और अजीत(24) निवासी सवंशा घायल हो गए। करीब इतने ही लोग घराती पक्ष से भी घायल हो गए। लेकिन बराती मौके से फरार हो गए। जिससे घायल बरातियों का नाम पता नहीं चल सका है। मारपी की सूचना पर डायल 100 पुलिस पहुंची तो कुछ लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष हरिनाथ भारती फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंची तो मारपीट करने वाले फरार हो चुके थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष महराजगंज हरिनाथ भारती का कहना है कि किसी ने कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। उन्होंने किसी को हिरासत में लिए जाने से भी इनकार किया है। जबकि सीओ सिटी नृपेंद्र का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।