{"_id":"5c69ae61bdec2273a3397aa9","slug":"171550429793-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के मियांचक बाजार में शनिवार की रात एक गुमटी में चोरी करते दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया।
मियांचक बाजार स्थित तिराहे पर रात में करीब दो बजे महेंद्र शुक्ला की चाय पान व जनरल स्टोर की गुमटी का ताला तोड़कर चोर उसके अंदर से माल समेट रहे थे। खटपट की आवाज सुनकर दुकान की पीछे बरामदे में सो रहे महेंद्र की नींद टूट गई। वह गुमटी के पास पहुंचे तो दोनों भागने लगे। दूकानदार ने शोर मचाते पीछा किया। शोर सुनकर गांव के लोग भी दौड़े और दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने दोनों की पिटाई करने के बाद पुुलिस को सौंप दिया। चोरों के पास से ताला तोड़ने के औजार बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए पाण्डेय मुसहर निवासी बघनरी और कुंदन बनवासी खरगापुर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर चालान कर दिया।