फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ात्रियों से भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी, 18 घायल

ात्रियों से भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी, 18 घायल

Sun, 17 Feb 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
ात्रियों से भरी प्राइवेट बस खाई में पलटी, 18 घायल

विज्ञापन
केराकत। जौनपुर शहर से सवारी लेकर आजमगढ़ के मेहनाजपुर जा रही प्राइवेट बस शनिवार को दोपहर करीब सवा दो बजे केराकत कोतवाली क्षेत्र के चौकिया के पास सड़क किनारे खाई में पलट गई। बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए। पांच की हालत गंभीर है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चलती बस का अगला पहिया अचानक निकल गया था, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।

एक प्राइवेट बस शनिवार को दोपहर जौनपुर शहर से सवारी लेकर केराकत के रास्ते मेहनाजपुर जा रही थी। दोपहर करीब सवा दो बजे बस केराकत कोतवाली क्षेत्र के चौकियां के पास उसका अगला पहिया अचानक निकल गया। बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। बस में सवार मोहम्मद शाहिद निवासी ख्वाजगीटोला कोतवाली जौनपुर (50), चन्द्रभान शर्मा (65), सावित्री शर्मा (60) निवासी सरोज बड़ेवर, मनोरमा देवी (55) निवासी भितरी, पूनम देवी(35) निवासी देवनाथपुर, सुशीला देवी (38ष निवासी गाजीपुर, छोटेलाल (50)ं, शोभावती देवी (47) निवासी रसूलपुर ओझैनियां, अनिकेत (4) पुत्र विनोद निवासी देवनाथपुर, ऊषा देवी (64) निवासी पौनी, बैजनाथ (50) निवासी अकबरपुर, तारा देवी(60) निवासी लकठेपुर, प्रेमशीला (35) निवासी कृष्णानगर, रोशनी (22) लकठेपुर, रोशनी बानो (18) निवासी दलालटोला केराकत, बंदना (5) निवासी मेहनाजपुर, संजय कन्नौजिया (40) निवासी बसेरवां. गाजीपुर एवं मासूम बानो(12) निवासी दलालटोला केराकत घायल हो गईं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया गया। मो. शाहिद, चन्द्रभान शर्मा, सावित्री शर्मा, पूनम देवी एवं सुशीला देवी की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर एसडीएम केराकत चंद्रेश कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां घायलों का हाल देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed