{"_id":"5c509f10bdec222be7357f05","slug":"171548787472-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में युवक की मौत, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में युवक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
केराकत क्षेत्र के सरायबीरू गांव निवासी उमेश कुमार यादव (28) सोमवार की रात में बाइक से कहीं से लौट रहा था। अकबरपुर गांव के पास रात में बाइक समेत सड़क पर गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार को भोर में करीब चार बजे सड़क पर युवक का शव मिला तो परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक किन परिस्थितियों में सड़क पर गिरा इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। धर्मापुर प्रतिनिधि के अनुसार पसेवा गांव में अपने ननिहाल में रह रहा करन (22) सुबह बाइक से वह गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के अमरा असवारा गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर से लौट रहा था। अहन गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ़्तीगंज पहुंचाया। उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
शाहगंज क्षेत्र में अलग-अलग हुए हादसों में पांच लोग घायल हो गए। बड़ौना गांव के समीप सुबह दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में रंजीत (38) व उनकी पत्नी सरोजा (35) निवासी कुम्भी डढिय़ा थाना कादीपुर जिला सुल्तानपुर व राजेंद्र (40) पुत्र वंशराज निवासी अतरडीहा सरपतहां घायल हो गए। सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार के समीप टैंपो की चपेट में आने से बाइक सवार दिलराज (60) निवासी खनुवाई गम्भीर रूप से घायल हो गए। सरायख्वाजा क्षेत्र के लपरी गांव निवासी मो. अशहद (24) पुत्र शफहत अम्बारी रेलवे क्रासिंग के समीप ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने रंजीत, सरोजा व राजेंद्र को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।