फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लाठी-डंडे से पीटकर महिला की हत्या

लाठी-डंडे से पीटकर महिला की हत्या

Sun, 21 Apr 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
लाठी-डंडे  से पीटकर महिला की  हत्या

विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भलुआही गांव में रविवार की सुबह मछली मारने के विवाद में लाठी और डंडे से पीटकर महिला की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतका के पति की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

भलुआही गांव निवासी जगत निषाद का 20 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी अपने दोस्त पंकज के साथ घर के पीछे स्थित तालाब में मछली मार रहा था। इसी बीच उसके चचेरे भाई सचिन व नवीन पुत्र किशन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मछली मारने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। जिसमें जगत की पत्नी सुशीला (45) और उनके पुत्र लक्ष्मी (20) उसका साथी पंकज (23) घायल हो गए। दूसरे पक्ष के सचिन (21) और नवीन (18) को भी चोटें आई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया। लाठी से सिर फटने के कारण सुशीला की हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर थाने पहुंच गए। मृतका के पति जगत नारायण की तहरीर पर पुलिस ने किशन, किशन की पत्नी और उनके दोनों बेटे सचिन व नवीन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed