{"_id":"5c339e47bdec2256a22386cf","slug":"161546886727-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनबढ़ों ने तीन दिन के भीतर चार लोगों को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनबढ़ों ने तीन दिन के भीतर चार लोगों को किया घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के मछलीगांव में मनबढ़ों ने तीन दिन के अंदर एक परिवार के चार सदस्यं को अलग अलग स्थानों पर पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार के लोग अब घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। आरोप है कि पुलिस शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
मछलीगांव निवासी रमेश शुक्ला का गांव के ही एक दूसरे परिवार से पुराना विवाद है। विवाद को लेकर एक महीने पहले दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। रमेश का आरोप है कि मारपीट की पुरानी घटना के प्रतिशोध में मनबढ़ परिवार के लोग अब उनके परिवार को घर से बाहर निकलने पर मारपीट रहे हैं। राजनैतिक दबाव के चलते पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शनिवार को परिवार के दीपक शुक्ला (25) को पीली नदी स्थित चकरियहवा घाट के पास लाठी डण्डे से मारपीट कर घायल कर दिया गया। उसी दिन नन्हें शुक्ला(45) को भी मारापीटा था। अभी दोनों का सीएचसी पर उपचार चल ही रहा था कि रविवार को उनके घर पर धावा बोलकर विपिन शुक्ला(35) को भी मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार को सुबह बनगांवपट्टी स्कूल के पास कोचिंग से लौट रहे आयुष शुक्ला(14) पुत्र सर्वेश को भी लाठी डण्डे से मारपीट कर घायल करदिया। लगातार हो रही घटना से पूरा परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश का कहना है कि दोनों पक्षों में पुराना विवाद है। पुलिस ने दोनो ंतरफ से 18 लोगों के खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की है।