बक्शा। पानी निकासी के लिए पुलिया निर्माण की मांग को लेकर शनिवार को गोरियापुर गांव के पास ग्रामीणों ने फोरलेन का निर्माण रोक दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम मंगलेश दुबे के आश्वासन पर निर्माण शुरू हुआ।
बक्शा विकास खंड के गोरियापुर गांव के पास वाराणसी सुल्तानपुर हाईवे पर फोरलेन का निर्माण का काम चल रहा है। शनिवार को गोरियापुर, ब्राह्मणपुर बरखंडी, नौपेड़वा आदि गांव के लोगों ने यह कहते हुए निर्माण रोक दिया कि गांव में हाईवे पर पुलिया का निर्माण न होने पर बारिश के समय में जल निकासी नहीं हो सकेगी जिससे कई गांव के लोग प्रभावित होंगे। इस सूचना पर एसडीएम मंगलेश दुबे मौके पर पहुंचे। उन्होंने गांव के लोगों को आश्वासन दिया कि गांव में पुलिया का निर्माम कराया जाएगा। एसडीएम के इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।