फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने ठगा 1.41 लाख

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने ठगा 1.41 लाख

Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने ठगा 1.41 लाख

विज्ञापन
खेतासराय। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजों ने दो लोगों से 1.41लाख रुपये ऐंठ लिए। उन्होंने बकायदा प्लेसमेंट कार्यालय खोल रखा था। रुपये लेने के बाद खेतासराय में स्थापित कार्यालय में ताला बंदकर फरार हो गए। पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। अनुमान है कि जालसाजों ने कई लोगों को ठगा है।

पुरानी बाजार में कुछ लोगों ने विदेश में प्लेसमेंट कराने का कार्यालय खोल रखा था। बीते वर्ष अगस्त माह में खेतासराय थाना क्षेत्र के खलौतीपुर निवासी हरिश्याम यादव उनके यहां नौकरी की तलाश में पहुंचे। उनसे विदेश में नौकरी दिलाने के लिए दो किस्तों में 70 हजार रुपये जमा कराए गए। काफी समय तक जब कुछ नहीं हुआ तो हरिश्याम ने रुपये लौटाने को कहा। उसने कई बार तगादा किया लेकिन न तो रुपये लौटाए गए और नही उसे विदेश भेजा गया। हरि श्याम ने शनिवार को जालसाजों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इसके अलावा क्षेत्र के अब्बोपुर निवासी इंदल कुमार बिंद से भी दो किस्त में 71 हजार रुपए लिए लिए गे और उनको टूस्टि वीजा भी थमा दिया गया। इंदल 15 दिन दुबई में रहने के बाद वापस लौट आए । वापस आने पर इंदल ने जब अपने रुपये की वापसी चाही तो पहले तो उसने टालमटोल किया फिर कुछ दिन बाद आरोपी जालसाज दफ्तर बंद कर मुंबई भाग गया । इंदल ने भी शनिवार को पुलिस को तहरीर दी है। शाहापुर निवासी सुनील बिंद और कई अन्य लोगों से ठगी की सूचना है। पुलिस मामले की तहरीर लेकर छानबीन कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed