{"_id":"5d0e74b28ebc3e67cc6d58a5","slug":"156122845019-jaunpur-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम और एसपी ने जिला जेल में की छापेमारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डीएम और एसपी ने जिला जेल में की छापेमारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम और एसपी ने शनिवार की शाम को जिला जेल में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों में सघन तलाशी ली गई। कई बंदियों के पास से बीड़ी, सिगरेट और खैनी बरामद हुई। इसके अलावा कोई और आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई।
डीएम अलविंद मलप्पा बंगारी, एसपी विपिन कुमार मिश्र शाम को करीब सवा चार बजे अचानक जिलाकारागार पहुंचे। उनके साथ सीओ और एसडीएम व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी ली। बंदियों से पूछताछ की। कई बंदियों के पास से सिगरेट, बीड़ी, खैनी आदि बरामद हुई। बंदियों ने शिकायत की कि भीषण गर्मी और बैरकों में क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण रात को नींद पूरी नहीं हो पा रही। डीएम और एसपी ने बंदियों से खान पान की व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की। पांच बजकर चौबीस मिनट पर जेल से अधिकारी बाहर निकले। जिला कारागार में 323 बंदियों की क्षमता है और मौजूदा समय में 1108 बंदी हैं। जिससे बैरकों में जगह नहीं है।