{"_id":"5d0e74af8ebc3e47db700e06","slug":"156122844710-jaunpur-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी लगाकर विवाहिता की मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फांसी लगाकर विवाहिता की मौत, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंगरामऊ। थाना क्षेत्र के पहितियापुर गांव निवासी सुनील की पत्नी जया यादव (22) ने शुक्रवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था। उधर बहन के मरने की खबर पाकर पहुंचे भाई हिमांशु ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया है । जिसमें आरोप लगाया है कि शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर परिजन आये दिन उसको प्रताड़ित कर रहे थे।जब माग पूरी नहीं हुई तो शुक्रवार को उसे मार डाला। भाई की तहरीर पर पुलिस ने पति, देवर व ननद के विरुद्घ मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति, दवर व ननद के खिलाफ दहेज उत्पीडन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।