फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुल्हाड़ी से गाय का पैर काटकर किया अधमरा, मुकदमा दर्ज

कुल्हाड़ी से गाय का पैर काटकर किया अधमरा, मुकदमा दर्ज

Wed, 19 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से गाय का पैर काटकर किया अधमरा, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
थानागद्दी। चंदवक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुलरा की ममरखा दलित बस्ती में सोमवार की देर रात धान की नर्सरी चरने से नाराज किसान ने गाय को मारापीटा और कुल्हाड़ी से उसका पांव काट दिया। अपने गाय के साथ हुई क्रूरता से गुस्साया पशुपालक शिकायत करने पहुंचा तो उससे भी विवाद हो गया। गांव के दोनों पक्ष के लोग जुटने लगे। तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गुलरा ममरखा के त्रिभुवन ने अपनी गाय को चरने के लिए लंबी रस्सी से खूंटे में बांध रखा था। रात में वह गाय को घर लाने के बजाय एक निमंत्रण में चला गया। गाय खूंटा उखाड़कर लालजी के धान की नर्सरी में चली गई। इससे नाराज लालजी के परिवार के लोगों ने गाय को बांधकर पहले लाठियों से बुरी तरह मारापीटा और उसके पैर पर कुल्हाड़ी मारकर काट दिया। सुबह पशु मालिक जब गाय को खूंटे पर नहीं देखा तो ढूंढने लगा। थोड़ी दूरी पर त्रिभुवन ने देखा कि गाय अधमरी हालत में तड़प रही है और उसका एक पैर कटा हुआ है। पशु मालिक ने गांव के कुछ लोगों को जुटाया और गाय की हालत देखकर सब आगबबूला हो गए। वे लालजी से इसकी शिकायत करे पहुंचे तो वह उनसे भी उलझ गया। उनसे कहा कि कोई मेरी खेती को नुकसान पहुंचाएगा तो उसके साथ ऐसा ही करूंगा। उसकी बात से दोनों ही पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। पशु पालक ने इसकी सूचना चंदवक पुलिस को दी। पुलिस ने ालजी, लालचंद और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पशु पालक ने बताया कि गाय के पेट में पांच माह का बच्चा भी है। उधर, धर्म जागरण प्रमुख नरेंद्र पांडेय ने कहा है कि गाय के प्रति क्रूरता असहनीय है। पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों को जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed