फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम व एसपी ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

डीएम व एसपी ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

Sun, 16 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
डीएम व एसपी ने भी सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
जौनपुर। जिले के सभी थाना पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों की समस्याओं का निस्तारण किया गया। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो पाया। उनको निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। जिलाधिकारी ने अचानक जफराबाद थाने पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी। वहीं एसपी ने सिकरारा थाने पर पहुचंकर कम्प्यूटर व्यवस्था, बन्दी गृह, असलहा भण्डार, बैरक का निरीक्षण किया। कमरे की छत पर लगे झाले को देख कर नाराजगी जाहिर की।
जफराबाद -जिलाधिकारी अरविंद मल्प्पा बंगारी ने अचानक जफराबाद थाने पर चल रहे समाधान दिवस में पहुंचे। इसके बाद वे कई फरियादियों की समस्याएं सनकर सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि थाने से ही छोटी -छोटी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाए तो बड़ी घटनाएं अपने आप रुक जाएंगी। समाधान दिवस चौकी प्रभारी जफराबाद संजय सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।इस दौरान कुल पांच प्रार्थना पत्र आए। मौके पर एक भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं हो सका। प्रार्थना पत्रों को निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया।सिकरारा- थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने अचानक पहुंच कर गति विधियों का जायजा लिया। वे सीधे फरियादियों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुनी तथा मौके पर उपस्थित संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके पहुंचते ही विभगीय कर्मचारी सब कुछ ठीक ठाक दिखाने के लिए भाग दौड़ करते देखे गए। उन्होंने निर्देश दिया कि भू राजस्व से सम्बंधित मामलों को क्रमवार उसी दिन संबंधित कर्मचारियों को फ़ोर्स उपलब्ध कराते हुए समाधान कराया जाय। उन्होंने कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष,असलहा भंडार, बैरक तथा बंदी कक्ष का भी निरीक्षण किया। बैरक के एक कमरे की छत में लगे झाले को देख फटकार लगाई। कहा साफ सफाई पर ध्यान दिया जाय। भीलम पुर चौकी प्रभारी पन्ने लाल यादव ने बताया कि कुल 22 मामलों में से तीन का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर- पवारा थाने में आयोजित समाधान दिवस का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र व उपजिलाधिकारी मछलीशहर सत्यप्रकाश ने किया। इस दौरान कुल आए 14 प्रार्थना पत्रो में से 5 का मौके पर निस्तारण हुआ पाया गया।थानाध्यक्ष पवारा हरि प्रकाश यादव की उपस्थिति में 6 प्रार्थना पत्र आये थे। जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। मुंगराबाद शाहपुर थाने में इंस्पेक्टर श्यामदास वर्मा की अध्यक्षता में 8 मामले राजस्व संबंधी आये। जिसमें से दो मामलो का मौके पर ही निस्तारण हो गया। शेष 6 प्रार्थना पत्रों में राजस्व निरीक्षको के साथ पुलिस टीम मौके पर गई । शाहगंज-कोतवाली प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 14 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से आठ प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों को निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। मछलीशहर- कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक पर्व कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 11 प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से पाँच का मौके पर निस्तारण हुआ। शेष छह प्रार्थना पत्रों को निस्तारण करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को दे दिया गया।मड़ियाहूं- कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय ने जन समस्या सुनी। इस दौरान कुल आए तीन प्रार्थना पत्रों में से किसी का निस्तारण नहीं हो पाया। नेवढ़िया- थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में थाना प्रभारी वरुणेंद्र राय ने लोगों की समस्या सुनकर निस्तारित किया। जिसमें आए कुल पांच प्रार्थना पत्रों में से एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण मौके पर किया गया।शेष बचे चार प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को निस्तारित करने के लिए सौप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed