फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान....

संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान....

Thu, 13 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान....

विज्ञापन
बरईपार। सिकरारा थाना क्षेत्र के गोनापार गांव में एक विवाहिता ने अबुझ हाल में अपने कमरे में फांसी लगा कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।

गोनापार गांव निवासी अजय गुप्ता की पत्नी ख़ुशबू (29) संदिग्ध हालत में बुधवार की सुबह कमरे में पंखे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। मृतका की शादी अजय के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। परिजनों के अनुसार मृतका ससुराल के रहन-सहन से नाखुश थी। सुबह देर तक सोकर न उठने पर साँस कलावती बहू को उठाने घर के छत पर गई। कमरा को देर तक खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर खिड़की से देखा तो वह फांसी पर झुल रही थी। दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। परिजनों ने पुलिस और मायके पक्ष को सूचना दिया। मृतका के पति अजय गुप्ता अपनी बहन के घर चौथ लेकर गए हैं। जबकि मृतका पांच दिन पूर्व अपने मायके से ससुराल आई थी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। थाना प्रभारी संजीव सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed