{"_id":"5d01469abdec22070518ee41","slug":"156036468810-jaunpur-news152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की मूर्ति, तनाव.......","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शरारती तत्वों ने तोड़ी आंबेडकर की मूर्ति, तनाव.......
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के कोठारी गांव में मंगलवार की रात में किसी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति तोड़ दी। इसकी जानकारी बुधवार को जब दलित समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए। उधर सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर शांति बनाये रखने की अपील की। साथ ही क्षतिग्रस्त मूर्ति की मरम्मत कराई मगर ग्रामीण नइ मूर्ति लगाने की मांग पर अड़े रहे। उसके बाद नई मूर्ति मंगवाने के लिए ग्राम प्रधन को 10 हजार रुपए दिए गए।
कोठारी गांव में मड़ियाहूं मार्ग से दशरथपुर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे डा. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापित है। मंगलवार की रात शरारती तत्वों ने मूर्ति की उंगली तोड़ दी गई। इसकी जानकारी अगले दिन होने पर दलित समुदाय के लोग सड़क जाम करने की तैयारी करने लगे ।इसी बीच जानकारी पाकर सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश, सीओ विजय कुमार सिंह और कोतवाल पर्व कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए वार्ता करने लगे। आक्रोशित दलित समुदाय के साथ पुलिस की झड़प भी हुई हैं। उधर एसडीएम ने क्षतिग्रस्त मूर्ती का मरम्मत करवाया। लेकिन लोग नई मूर्ति लगवाने की मांग पर अड़े रहे। जिसके बाद एसडीएम ने ग्राम प्रधान संजय यादव को 10 हजार रुपया नई मूर्ति लगवाने के लिए दिया।