फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों की ग्रामीणों ने की पिटाई

मोबाइल लूट कर भाग रहे बदमाशों की ग्रामीणों ने की पिटाई

Wed, 12 Jun 2019 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल लूट कर भाग रहे  बदमाशों की ग्रामीणों ने की पिटाई

विज्ञापन
सुईथाकला । सरपतहा थाना क्षेत्र के सरायमोहदीनपुर पुलिस चौकी के पास मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने बदमाशों के साथ-साथ पीड़ित पक्ष को भी हवालात में डाल दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने चौकी पर हंगामा खड़ा कर दिया। उनकी पुलिस में कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने नारेबाजी भी की।

जंगीपुर निवासी बलजोर बिंद सोमवार को अपने गांव के तिराहे पर रात करीब आठ बजे मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे तभी अखंडनगर की तरफ से बाइक सवार दो बदमाशों ने पीछे से मोबाइल छीन कर सरायमोहदीनपुर बाजार के भागने लगे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने बदमाशों का पीछा कर खुटहन रोड सरायमोहदीनपुर सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान के सामने उन्हें पकड़ कर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज मदनलाल ने बदमाशों समेत पीड़ित बदमाशों के साथ-साथ पीड़ित को भी धमकाना शुरू किया। इस पर ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच कहासुनी और नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने भेज दिया । इससे बाजारवासी आक्रोशित हो गए। कुछ लोगों के समझाने बुझाने पर लोग शांत हुए। बाद में पुलिस ने पीड़ित पक्ष को छोड़ दिया और पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed