{"_id":"5cfea77dbdec22070264d376","slug":"15601928855-jaunpur-news144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गया किशोर डूबा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नहर में नहाने गया किशोर डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतहरिया। पंवारा थाना क्षेत्र के खडारी गांव के पास शारदा सहायक नहर में नहाने गया एक किशोर डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोर के खोजबीन में जुट गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया।
पंवारा थाना क्षेत्र के खडारी गांव निवासी नीलेश पटेल का 14 वर्षीय पुत्र शिवम पटेल सोमवार को शाम करीब चार बजे गाँव के पास नहर में नहाने चला गया। शिवम जब काफी समय तक घर नहीं वापस आया तो परिजन उसकी खोजबीन शुरू कर दिए। परिजनों को पता चला कि वह नहर में स्नान करने गया है। परिजन जब नहर के पास पहुंचे तो बेटे का कपड़ा नहर के किनारे रखा पड़ा था। परिजन आनन फानन में पंवारा पुलिस को घटना की सूचना दिए। सूचना पर थाना प्रभारी हरिप्रकाश यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुँच कर नहाते समय लापता हुए शिवम के खोजबीन में जुट गए। किशोर का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।