{"_id":"5cf95da5bdec22077441570b","slug":"155984630313-jaunpur-news80","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय छप्पर में लगी, झुलसकर किशोरी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खाना बनाते समय छप्पर में लगी, झुलसकर किशोरी की मौत
धर्मापुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव में बुधवार की शाम खाना बनाते समय छप्पर में आग लग गई। खाना बना रही किशोरी की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
देवाकलपुर गांव के हरिकरण पट्टी की दलित बस्ती निवासी कल्पू की बेटी रेनू (17) बुधवार की शाम घर के सामने मड़हे में खाना बना रही थी। उस वक्त किशोरी की मां पाही पर गई थी। जबकि पिता और भाई किसी काम से घर से बाहर कहीं गए थे। किशोरी घर पर अकेले थी। आग लगी तो किशोरी की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे। लोग पहुंचे तो मड़हा जल रहा था और किशोरी आग बुझाने के चक्कर में आग की चपेट में आ गई थी। उसके कपड़ों में आग लगी थी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मड़हे में लगी आग को ग्रामीणों की मदद से बुझा लिया गया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो एक दूसरे से लगे बस्ती के दर्जनों मड़हे जल जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।