फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ईंट भट्ठे पर श्रमिक की गला रेतकर हत्या

ईंट भट्ठे पर श्रमिक की गला रेतकर हत्या

Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
ईंट भट्ठे पर श्रमिक की गला रेतकर हत्या

विज्ञापन
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कौली गांव में स्थित ईंट भट्ठे पर सोमवार की रात सोते समय एक श्रमिक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह बिस्तर पर खून से लथपथ श्रमिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर डाग स्क्वाड भी पहुंचा। शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

झारखंड के लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के रेवटकला गांव निवासी छोटेलाल(26) अपनी पत्नी पार्वती देवी के साथ बक्शा थाना क्षेत्र के कौली गांव स्थित बाला जी ईंट भट्ठा पर बीते वर्ष सितंबर महीने में काम करने आया था। सोमवार को सभी श्रमिकों को साप्ताहिक मजदूरी का भुगतान किया गया। मजदूरों ने शराब पी और देर रात तक ताश खेलते रहे। उसके बाद सब सोने चले गए। गर्मी के चलते छोटेलाल छप्पर के बाहर लगे ईंट के चट्टे पर बिस्तर लगाकर सो गया था। सुबह देर तक वह सोकर नहीं उठा तो उसकी पत्नी पार्वती ने किसी को जगाने के लिए भेजा तो पता चला कि बिस्तर पर उसका खून से लथपथ शव पड़ा है। उसका गला किसी धारदार हथियार से रेता गया है। शोर मचा तो ईंट भट्टे पर काम करने वाले श्रमिकों के अलावा गांव के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। भट्ठा मालिक अरविंद सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, सीओ सदर सुशील सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। डाग स्क्वाड बुलाया गया। डाग स्क्वाड शव के पास से सीधे छोटेलाल के छप्पर में पहुंच गया। जहां से पुलिस ने खून से सनी एक साड़ी बरामद की। साड़ी मृतक के पत्नी पार्वती की थी। पुलिस शक के आधार पर पार्वती को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जलालपुर में एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मृतक के चचेरे भाई परदेशी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पार्वती और उसके पति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतक की पत्नी पार्वती ने सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या करने की बात कबूल क ली है। घटना में किसी और के भी शामिल होने का संदेह है। इसी पर पुलिस पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय का कहना है कि मृतक की पत्नी पर ही हत्या का संदेह है पुलिस पूछताछ कर रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed