{"_id":"5cf4131abdec22075a3beb04","slug":"155949954312-jaunpur-news46","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में घायल ऑटोरिक्शा चालक की ईलाज के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मारपीट में घायल ऑटोरिक्शा चालक की ईलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सरसौडा गांव निवासी आटो रिक्शा चालक की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। आटो रिक्शा चालक से 25 मई को बाइक सवार युवकों से ओवरटेक करने के दौरान धक्का लग गया। जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने आटो रिक्शा चालक को मारपीट कर घायल कर दिया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालात गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था।
सरसौडा गांव निवासी राजेश सिंह खाली आटो लेकर 25 मई को गौराबादशाहपुर-बारी मार्ग पर घर वापस आ रहा था। तभी केराकत कोतवाली के सर्की मुर्की निवासी दो बाइक सवार चार युवक की बाइक को ऑटो से धक्का लग गया। उसके बाद बाइक सवारों ने राजेश को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायलावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां हालात गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया था, जहां उपचार के दौरान रविवार को मौत हो गई। पुलिस ने उक्त युवकों को हिरासत में लेकर 151 में चालान कर दिया था।