फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में छाया मातम

एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में छाया मातम

Sun, 02 Jun 2019 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में छाया मातम

विज्ञापन
डोभी। राजस्थान के कोटा शहर के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच की मौत से चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव में मातम छाया रहा। हादसे में पति-पत्नी और दो बेटियों की मौत की घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बीरीबारी गांव निवासी बालमुकुंद यादव के चार बेटों में से तीसरे नंबर के सतीश यादव गुजरात के अहमदाबाद शहर में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। वह घर पर 20 मई को अपनी भांजी के शादी समारोह में सरीक होने के लिए आए थे। शादी के बाद बोलोरे में सवार होतकर वह पत्नी व दो बेटियों के अलावा अपने आजमगढ़ के एक साथी के साथ अहमदाबाद जा रहे थे। राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर बारा कस्बे के पास बोलेरो का टायर ब्रस्ट होने से गाड़ी डिवाइडर से टकराकर ट्रक से भिड़ गई। उसमें सवार सतीश(35) उनकी पत्नी इंद्रावती 32), बेटी आरुषि (9), आंचल (7) और गाड़ी चला रहे साथी सिंटू की मौत हो गई जबकि सतीश का बेटा कृष्णा (11) अस्पताल में भर्ती है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हर तरफ चीख पुकार मच गई शनिवार शाम को पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही कोहराम मच गया। बाबा अमरनाथ, मां विमला देवी, भाई संतोष, संजू, श्रवण का रो रोकर बुरा हाल है। परिवार का करुण क्रंदन सुन हर किसी का कलेजा कांप जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पिता बालमुकुंद परिजनों संग कोटा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed