{"_id":"5cf41310bdec22078f24dfca","slug":"15594995339-jaunpur-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहू ने लगाया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बहू ने लगाया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बहू ने अपने ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और पति समेत सात के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बहू ने तहरीर में कहा गया है कि 30 अप्रैल की रात 10 बजे भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। इसी बीच ससुर कमरे में आकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिए। उस वक्त वह नींद में थी। वह उसके बिस्तर पर बैठकर छेड़छाड़ करने लगे तभी नींद खुल गई। उसने विरोध किया लेकिन उन्होंने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसने घटना की जानकारी अपने पति समेत परिवार के अन्य सदस्यों को बताई तो लोगों ने उसे चुप रहने की हिदायत दी। उसने पुलिस में शिकायत की बात कही तो उसकी पिटाई की गई और दुष्कर्म की बाद घर के बाहर किसी से भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पिटाई करने के बाद घर से निकाल दिया। वह अपने मायके चली आई। वह 30 मई को मायके वालों के साथ पवारा थाने आई और घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुर योगेंद्र नाथ ओझा के खिलाफ छेडखानी, दुष्कर्म और सात अन्य के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर लिया है । पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है।