फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा नेता के ऊपर जानलेवा हमला, दो लोग हिरासत में

भाजपा नेता के ऊपर जानलेवा हमला, दो लोग हिरासत में

Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता के ऊपर जानलेवा हमला, दो लोग हिरासत में

विज्ञापन
सुईथाकला। भाजपा नेता और काशी प्रांत के क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा पवन पाल पर शनिवार की मनबढ़ों लाठी डंडा और चाकू से हमला बोल दिया। जिससे वह गम्भीर घायल हो गए। पवन पाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित जहरुदीनपुर निवासी भाजपा नेता पवन कुमार पाल बीती रात्रि करीब 11बजे निमंत्रण से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में घात लगाकर पहले से मनबढ़ों ने सात से आठ संख्या में लाठी डंडे से हमला बोल दिया। दबंगों के बीच घिरा देख भाजपा नेता खेतों के तरफ भागते हुए घर की तरफ भाग कर अपनी जान बचाई। मनबढ़ों ने घर पर चढ़कर गाली गलौज और मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने घायल पवन कुमार पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुईथाकला भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सुबह हमले की सूचना पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों संख्या में भाजपाई थाने पहुंच गए। आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed