{"_id":"5ced83b6bdec22075a3be595","slug":"15590696709-jaunpur-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुल्हे को गोली मारने वाले पुलिस के पकड़ से है दूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दुल्हे को गोली मारने वाले पुलिस के पकड़ से है दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुईथाकला। दूल्हे को गोली मारकर भागने वाले बदमाशों को पकड़ने के लिए भले ही सरपतहा पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच को लगाया गया है। अभी तक पुलिस हवा में तीर चला रहीं है। पुलिस घटनास्थल के समीप स्थित गौरीशंकर फीलिंग स्टेशन अरसिया मोड़ का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जिसमें बदमाशों की गाड़ी दिखाई दी। इसमें गाड़ी का नंबर दिखा है। इस बीच पता चला कि दूल्हे की शादी पहले कहीं और तय थी।
विकास मिश्रा पुत्र नारायण मिश्रा निवासी अवसान बरौली थाना मालीपुर जिला अंबेडकर नगर की शादी सरपतहा थाना क्षेत्र के ओम प्रकाश पांडेय निवासी रामनगर की पुत्री पुष्पांजलि से तय थीं। 22 मई की रात करीब नौ बजे बरात प्राथमिक विद्यालय रामनगर में रुकी जहां कुछ बाराती पहुंच कर नाश्ता कर रहे थे। उसी दरम्यान अरसिया मोड़ से ज्यों ही दुल्हे की गाड़ी लखनऊ बलिया राजमार्ग पर चढ़ी तभी पीछे से तीन अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों ने दुल्हे को गोली मार कर फरार हो गए। दूल्हे के कंधे में गोली लगी। गोली लगने की सूचना पर अफरातफरी मच गई। लोग आनन-फानन में राजकीय चिकित्सालय शाहगंज ले गए जहां डाक्टरों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां शुक्रवार को आपरेशन कर कंधे की गोली निकाल दिया और इलाज चल रहा है लड़के के पिता की तहरीर पर शनिवार की सुबह सरपतहा पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।