फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   old man died 5 children injured in jaunpur road accident

सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, मासूम समेत पांच घायल

Tue, 28 May 2019 10:39 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 28 May 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
old man died 5 children injured in jaunpur road accident
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

उत्तर प्रदेश के जौनरपुर जिले में अलग-अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच वर्षीय बालक समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के भिटहां नाहरपुर गांव निवासी खेलाड़ी गौतम (61) अपने चचेरे भाई अरविंद (22) पुत्र फागू गौतम के साथ बाइक से महराजगंज जा रहे थे।

विज्ञापन


वे जैसे ही वह बाइक से नाहरपुर मोड़ के पास पहुंचे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डाक्टर ने खेलाड़ी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक अरविंद को प्राथमिक उपचार के बाद छु्ट्टी दे दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सबरहद मोलनापुर गांव निवासी इन्द्रजीत अपने दो बेटों रिंकू (14) व शनि (05) को बाइक से लेकर सबरहद बाजार आ रहे थे। बाजार के समीप राजकीय आईटीआई के पास सड़क पर बने गड्ढे के चलते अनियंत्रित होकर बाइक समेत गिर पड़े। दोनों बच्चे गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार रोडवेज बस स्टैंड के पास शनिवार की रात सड़क पार करते समय सराययुसुफ़ गांव निवासी शंकर (50) किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया जहां पर उनकी हालत गम्भीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार गांव निवासी रवि गुप्त (23) पुत्र शिवमनी गुप्त बाइक से मुंगराबादशाहपुर आ रहे थे। वह गोविंददासपुर के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed