फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आतंकी आरोपी पेश 15 जून को होगी फाइनल बहस

आतंकी आरोपी पेश 15 जून को होगी फाइनल बहस

Tue, 28 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
आतंकी आरोपी पेश 15 जून को होगी फाइनल बहस
जौनपुर। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड की अंतिम बहस अपर सत्र न्यायाधीश छह महेंद्र सिंह ने 15 जून की तिथि नियत की है। ट्रेन में बम रखने के आरोपी हिलालुद्दीन निवासी बांग्लादेश और विस्फोट कांड में सहयोग के आरोपी नफीकुल विश्वास को सोमवार को पुलिस सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। आरोपियों के अधिवक्ता ने बीमारी का हवाला देते हुए बहस करने में असमर्थता जताई, जिसे संज्ञान में लेते हुए न्यायाधीश ने मामले में फाइनल बहस के लिए 15 जून की तिथि नियत की।
विज्ञापन

विदित हो कि 28 जुलाई 2005 को पटना से दिल्ली जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन की साधारण बोगी में शाम सवा पांच बजे हरपालपुर रेलवे स्टेशन के हरिहर पुर रेलवे क्रासिंग पर जोर का बम धमाका हुआ था जिसमें 14 यात्रियों की मौत हुई थीं और 62 यात्री घायल हुए थे। मामले में ओबैदुर्रहमान उर्फ बाबू भाई व रोनी उर्फ मोहम्मद आलमगीर को अपर सत्र न्यायाधीश द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाई जा चुकी है। इसके खिलाफ दोनों ने हाईकोर्ट में अपील की है जो लंबित है। रोनी द्वारा स्वयं को वयस्क साबित करने के लिए हाई कोर्ट में दलील दी गई। हाईकोर्ट के आदेश पर किशोर न्याय बोर्ड द्वारा डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच भी कराई गई और आरोपी को विस्फोट कांड के समय वयस्क पाया गया। जिसके खिलाफ रोनी ने जिला जज की कोर्ट में अपील दायर की है। विस्फोट कांड में आतंकी आरोपी हिलाल उर्फ हिलालुद्दीन एवं नफीकुल विश्वास के मामले में काफी समय से मुकदमा बहस में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed