फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कोलकाता में हुई थी रामकरन और दिलीप की दोस्ती

कोलकाता में हुई थी रामकरन और दिलीप की दोस्ती

Tue, 18 Dec 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सुइथाकला। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव में रविवार की रात हुए दोहरे हत्या कांड के आरोप में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। लेकिन दोहरे हत्या से को लेकर पुलिस की कहना उलझी हुई है। पुलिस ने मृतक हिस्ट्रीशीटर रामकरन की पत्नी उर्मिला की तहरीर पर एक नामजद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी उर्मिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि सुल्तानपुर जिले के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुम्हामऊ निवासी गोविंद पाल और उसके पति रामकरन के बीच एक मामले को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिसे लेकर गोविंद ने रामकरन को इसके पहले कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। रात में करीब 12 बजे जब पुलिस को हत्या की जानकारी हुई तभी पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी और रात में ही उर्मिला ने पुलिस को तहरीर दे दी थी। पुलिस ने भोर मे ंकरीब छह बजे ही सराममोहिद्दीनपुर बाजार के पास घेराबंदी कर एक ट्रक से हत्यारोपी गोविंद को हिरासत में लिया है। जिस ट्रक से उसे गिरफ्तार किया है उसपर बालू लदा था उसे खुद गोविंद चला रहा था। पुलिस ने ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। हत्यारोपी को पुलिस ने जिस स्थान से गिरफ्तार किया है उसकी घटना स्थल से दूरी करीब 15 किलोमीटर है। उधर घटना के चश्मदीदों का कहना है कि हत्या 12 बजे रात में हुई है। इस हिसाब से हत्यारोपी छह घंटे में सिर्फ 15 किलोमीटर की दूरी तय कर सका था। जिसपर लोग सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हत्यारे बाकि से थे और छह घटें में वे जिले की भी सीमा को पार कर सकते थे। पुलिस की यह कहानी लोगों के गले नहीं उतर रही है। हत्यारोपी को जिस ट्रक से गिरफ्तार किया गया है उसके साथ पांच अन्य ट्रकें भी चल रही थी। वे बिहार से बाली लादकर आ रहे थे। सभी ट्रकों को सुल्तानपुर जाना था। गोविंद ट्रक चालक है। हालांकि घटना स्थल पर पहुंचे आईजी वाराणसी जोन विजय सिंह मीणा का कहना है कि मृतक रामकरन की पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लेकिन पांच अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पुुलिस पूछताछ कर रही है। दिलीप सिंह और सुल्तानपुर कादीपुर के रामकरन पाल की दोस्ती कोलकाता में हुई थी। दोनों कोलकाता में एक जूट कंपनी में नौकरी करते थे। रामकरन यह नौकरी रास नहीं आई और वह कुछ महीने में ही काम छोड़कर घर चला आया। घर आकर उसका नाता अपराध जगत से जुड़ गया। उसके खिलाफ थाने में हत्या, लूट, जान से मारने का प्रयास, रंगदारी मांगने के आरोप में कुल 15 मुकदमें दर्ज हैं। रामकरन और दिलीप दूर दूर भले थे लेकिन दोनों में फोन से बातचीत होती रही। इधर, मां के देहांत के बाद दिलीप भी नौकरी छोड़कर घर चला आया। रामकरन उससे मिलने शनिवार को उसके घर गया था। जहां से लखनऊ जाने के लिए दोनों कहकर एक साथ निकले थे और डिहिया गांव रिश्तेदार के घर आ गए थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed