{"_id":"5c17eec4bdec2257162f9e64","slug":"154507236113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर चलाई गोली, दो के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर चलाई गोली, दो के खिलाफ केस
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। क्षेत्र के हैदरपुर गांव में रविवार की रात भोज कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ ने गोली एक युवक पर लाइसेंसी असलहे से गोली चला दी। संयोग से गोली युवक के बगल से निकल गई और वह बाल-बाल बच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हैदरपुर गांव निवासी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव में दो लोगों के साथ निमंत्रण में शामिल होने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोस के दो लोगों ने उस पर गोली चला दी। भागकर उसने किसी तरह जान बचाई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जयशंकर सिंह और रमाशंकर सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन