फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   चिकित्सक के घर से चार लाख की चोरी

चिकित्सक के घर से चार लाख की चोरी

Wed, 12 Dec 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के विझवार सारंग और गोपालापुर गांव में मंगलवार की रात दो घरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के गहने और नगदी समेट ले गए। एक चिकित्सक के परिवार के सदस्य जिस कमरे में सो रहे थे, उसका दरवाजा बाहर से बंद कर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह चिकित्सक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। विझवार सारंग गांव निवासी डॉ. अशोक कुमार त्रिपाठी और उनके परिवार के सदस्य बरामदे से लगे कमरे में सो रहे थे। मकान के मुख्य दरवाजे पर ताला बंद था। चोरों ने रात में डॉ. त्रिपाठी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद अंदर के कमरे में रखी आलमारी को तोड़ दिया और उसमें रखे नकदी और जेवरात लेकर चंपत हो गए। सुबह करीब चार बजे डॉ. अशोक की नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उन्होंने पड़ोसी विनय तिवारी को फोन किया और कमरे का दरवाजा खोलने को कहा। विनय ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो परिवार के सदस्य बाहर निकले। देखा तो मुख्य दरवाजे में लगा ताला टूटा था और अंदर कमरे में रखी आलमारी से सारा सामान गायब था। चिकित्सक के अनुसार 10 हजार नकद और करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके पहले क्षेत्र के दुधौरा और प्रेमापुर गांव में करीब सात लाख की चोरी की वारदातें हो चुकी हैं लेकिन पुलिस अब तक उनका खुलासा नहीं कर सकी। इसी तरह क्षेत्र के गोपालापुर गांव निवासी राकेश तिवारी के घर का ताला तोड़कर मंगलवार की रात नकदी व जेवरात समेत डेढ़ लाख का माल चोरों ने पार कर दिया। परिवार के लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। छत के रास्ते चोर आंगन में उतरे और कमरे का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed