{"_id":"5c057439bdec224154007ebc","slug":"15438613489-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोर की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में किशोर की मौत, दो घायल
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसठी/शाहगंज। बरसठी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव में सोमवार को ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि शाहगंज में चिरैयामोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता पुत्र घायल हो गए। बरसठी थाना क्षेत्र के वाजिदपुर गांव निवासी सरोज चौहान का 15 वर्षीय बेटा शुभम चौहान अपने खेत की जुताई ट्रैक्टर से करा रहा था। जुताई के समय शुभम ट्रैक्टर पर बैठा था। वह चलतेे ट्रैक्टर से उतरने की कोशिश कर रहा था उसी दौरान उसका शर्ट ट्रैक्टर में फंस गया जिससे उसका एक पैर रोटावेटर के अंदर चला गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में इलाज के लिए भदोही अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू रेफर कर दिया गया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर शाहगंज कस्बे के फैजाबाद मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप सोमवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार चंद्रजीत (35) पुत्र हरि गोविंद उनके पुत्र गौरव (9) व पड़ोसी रामधनी (20) पुत्र अभई गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन