{"_id":"5c02d6ffbdec2241a26d9994","slug":"154369002713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने केरोसिन तेल छिड़क लगायी आग, अस्पताल में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने केरोसिन तेल छिड़क लगायी आग, अस्पताल में मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के बुढनेपुर गॉव में शनिवार को एक विवाहिता ने पति से विवाद के बाद घर के एक कमरे में केरोसिन तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। चीखने- चिल्लाने की आवाज सुन मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़कर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
गांव निवासी दिनेश प्रजापति की पत्नी रंजना प्रजापति(25) का शनिवार सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज रंजना ने घर के कमरे में जाकर खुद के ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा ली। जबतक लोग आग बुझाते तबतक वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। मृतका का मायका बदलापुर थाना क्षेत्र के उमरी गॉव में है।