{"_id":"5c0180f7bdec22414e431048","slug":"15436024671719-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट की अलग अलग घटनाओं में 19 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट की अलग अलग घटनाओं में 19 घायल
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में मारपीट की हुई अलग अलग घटनाओं में कुल 19 लोग घायल हो गए। खेतासराय में सुबह खेत की ओर जा रही महिलाओं पर छींटाकशी के विवाद में मारपीट हुई जिसमें सात लोग जख्मी हो गए। जबकि बरसठी और मछलीशहर में भूमि विवाद में मारपीट हुई है।
मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेकारडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक तरफ से शिव शंकर (37), सुरेन्द्र (35), रमाशंकर (40), शीला (30) पत्नी सुरेन्द्र तथा दूसरे पक्ष से लालचंद्र (36) और उनकी पत्नी गायत्री (35) घायल हो गई। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां शीला की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार भदरांव गांव में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। गांव निवासी संतोष कुमार पाल अपने घर के बगल में दीवार बनवा रहे थे। पड़ोसी मठोरी पाल ने रास्ता अवरुद्ध होने की बात कहते हुए विरोध किया। इसी बात पर कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से मठोरी पाल, राजीव,बबलू व दूसरे पक्ष से लालबहादुर पाल, राकेश, आशाराम को चोट आयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर एक पक्ष से मठोरी पाल, राजीव, बबलू, लोरिक व ग्राम प्रधान जसवन्त लाल मौर्य, व दूसरे पक्ष से संतोष पाल उर्फ लालबहादुर, राकेश, आशाराम, श्यामराज, व श्यामसूरत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गरोठन गांव और नगर के जोगियाना वार्ड में मारपीट की अलग घटनाओं में कुल सात लोग घायल हो गए। गरोठन गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से शबनम (24) पुत्री जलालुद्दीन तथा दूसरे पक्ष से राबिया (35) पत्नी मुश्ताक अहमद घायल हो गई। जबकि नगर के जोगियाना वार्ड में सुबह शौच के लिए जा रही महिलाओं पर छींटाकशी को लेकर हुई मारपीट में एक पक्ष से मलका बानो (38) पत्नी दिलशाद, अबूशाद (27) पुत्र मुस्ताक तथा दूसरे पक्ष से सोनी (22), रइसुन (45) पत्नी उजागिर, हसीमुल (70) घायल हो गई । सभी का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पर कराया गया । पुलिस ने दोनों तरफ से एनसीआर दर्ज कर लिया है।