{"_id":"5c017f0ebdec2241bb51d461","slug":"15436019788-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग अलग हुए सड़क हादसों में तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग अलग हुए सड़क हादसों में तीन घायल
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए जबकि जफराबाद के पास रोडवेडज बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जौनपुर से वाराणसी जा रही रोडवेज बस जफराबाद थाने के के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई। बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं। खुटहन क्षेत्र के इमामपुर गांव में सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट मे आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तेदुआं धमौर गांव निवासी डब्लू पासवान अपनी बाइक से गौसपुर बाजार जा रहा था। इमामपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव निवासी नरेंद्र यादव (22) पुत्र रमेश यादव व वंश बहादुर यादव (21) पुत्र शीतला प्रसाद यादव अपने दोस्त की बाइक से सरायमोहीउद्दीनपुर गया था। वहां से लौटते समय बड़ागांव के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से गम्भीर रुप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।