फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धान के अवैध भंडारण के मामले में दर्ज होगा केस

धान के अवैध भंडारण के मामले में दर्ज होगा केस

Fri, 30 Nov 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। सरपतहां क्षेत्र के एकडला और रामपुर में धान के अवैध भंडारण में संलिप्त आढ़तियों पर गाज गिरने की तैयारी हो चुकी है। पूरे मामले में मंडी समिति केे अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। डीएम ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश एसडीएम को दिया है। सरपतहां थाना क्षेत्र गल्ला माफियाओं का केंद्र बन चुका है। यहां धान के अवैध भंडारण की सूचना पर एसडीएम शाहगंज राजेश कुमार वर्मा ने सोमवार को एकडला गांव में तकरीबन आठ हजार बोरी धान बरामद किया था। जांच में कमी पाई गई है। जिस स्थान का लाइसेंस था उस स्थान पर धान का भंडारण न कर दूसरे स्थान पर भंडारण किया गया था। एसडीएम की जांच रिपोर्ट में मंडी समिति के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। वैसे कार्रवाई के नाम पर अभी तक कुछ नहीं हुआ है। जबकि चार दिन बीत गए। धान की बोरियों की गणना में भी हेर फेर किया गया है। प्रश्न यह है कि इस खेल में सत्ताधारी दल से लेकर मंडी समिति के अधिकारी शामिल हैं तो अभी तक एफआईआर क्यों नहीं हुई। उधर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी कहना है कि मामला गंभीर है। अवैध भंडारण की पुष्टि जांच में हुई है। संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed