फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पेट्रोल पम्प के मैनेजर को पीटा

पेट्रोल पम्प के मैनेजर को पीटा

Fri, 30 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर को बुधवार की रात कुछ लोगों ने मारपीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया। निजामपुर गांव स्थित नाज फीलिंग स्टेशन की जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी जमीनी विवाद को लेकर लेकर बुधवार की देर रात 11 बजे बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले मालिक के बारे में पूछा। मालिक नहीं मिले तो मैनेजर से कहासुनी होने लगी। इसी दौरान मैनेजर अशोक कुमार यादव (26) निवासी सादात निजामाबाद आजमगढ़ को उन लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी पवन साहू को गिरफ्तार कर लिया। घायल मैनेजर का उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed