{"_id":"5bfae560bdec2241af665711","slug":"15431694229-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनहाजिर होने के बाद भी थाने पर तैनात है मुंशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइनहाजिर होने के बाद भी थाने पर तैनात है मुंशी
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुईथाकला। एक माह पहले पासपोर्ट की रिपोर्ट लगाने के मामले में पैसा मांगने पर लाईन हाजिर होने के बाद भी थाने का मुंशी अभी भी थने पर ही तैनात है। मुंशी की थाने से रवानगी न होने की चर्चा पूरे इलाके में है।
थाना सरपतहां क्षेत्र के सलेमपुर भुलनिया गांव निवासी अजय पाडेय एक माह पहले अपने पासपोर्ट की रिपोर्ट लगवाने के लिए थाने गए थे। आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के नाम पर मुंशी ने उनसे पैसे मांग लिए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक दिनेशपाल सिंह ने मुंशी रामशबद को लाइनहाजिर कर दिया था। लेतिन लाइनहाजिर किए जाने के एक माह बाद भी आरोपी मुंशी थाने पर ही तैनात है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्वतव का कहना है कि लाइनहाजिर मुंशी की रवानगी न होने की जानकारी उन्हे नहीं है। अगर ऐसा है तो मुंशी को जल्द थाने से रवानगी की जाएगी।