{"_id":"5bf9974bbdec22418e1ad5ab","slug":"1543083897619-58-22-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़कर मोबाइल की दूदान से चोरी 19-58-22","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़कर मोबाइल की दूदान से चोरी 19-58-22
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। स्थानीय बाजार में शुक्रवार की रात मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी और मोबाइल फोन समेत एक लाख से अधिक का सामान पार कर दिया। सुबह सूचना पर पुलिस, डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा। महराजगंज पड़ाव पर बदलापुर भालुआही निवासी आशीष अग्रहरि की मोबाइल फोन की दुकान है। शनिवार को सुबह वह दुकान पहुंचे तो ताला टूटा देख हैरान रह गए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने शटर खोलकर छानबीन की। दुकानदार ने बताया कि कई मोबाइल फोन, चार्जर, रीचार्ज कूपन और कैश काउंटर से करीब पचास हजार रुपये गायब समेत एक लाख से अधिक का सामान चोरी हुआ है। कुछ देर बाद डाग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने भी छानबीन की पर चोरों का पता नहीं लग सका। डॉग स्क्वॉड दुकान से निकल कर पीछे के रास्ते से दुगौली होते हुए बाभनपुर पहुंच कर रुक गया लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। फोरेंसिक टीम ने कैश काउंटर और मोबाइल के डिब्बे से फिंगर प्रिंट लिया। पुलिस का कहना था कि जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन