फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सात दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर जताया रोष

सात दिन बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर जताया रोष

Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों का नगर पालिका के हाल में चल रहा धरना प्रदर्शन सातवें दिन गुरुवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने आज भी ताला बंद किया था। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर रोष जताया है। साथ ही शीघ्र दोनों सभासदों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सोमवार से पानी आपूर्ति, सफाई व बिजली आदि सेवा को भी बंद करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संतोष मौर्य एवं शिव कुमार सभासद का वीडियो यू ट्यूब पर वायरल हुआ है। जिसमें सभासद संतोष मौर्य द्वारा चप्पल निकालकर कर्मचारी संजय सेठ को दौड़ाया गया था। जिसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जबकि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव सहित नगर मजिस्ट्रेट व ईओ को पत्रक सौप कर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट व ईओ द्वारा कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने रोष जताते हुए शीघ्र दोनों सभासदों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर सोमवार से पानी आपूर्ति, सफाई व बिजली आदि सेवा को भी बंद करने की चेतावनी दी है। धरने में तारकेश्वर नाथ सिंह, आशीष श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, विनय श्रीवास्तव, अनिल यादव, फरीदा बेगम, नीलम, ममता, पुष्पा, पूनम, संतोष रावत,राहुल व संतोष राव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed