फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आधा दर्जन ईंट भट्ठों पर तहसील प्रशासन ने की छापेमारी

आधा दर्जन ईंट भट्ठों पर तहसील प्रशासन ने की छापेमारी

Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बदलापुर। जिला प्रशासन के आदेश पर तहसील क्षेत्र के आधा दर्जन ईंट भट्ठों पर गुरुवार को तहसील प्रशासन ने छापेमारी कर विभिन्न बिन्दुओं पर जांच- पड़ताल किया। छापेमारी के दौरान भट्ठों पर न तो रायल्टी जमा मिली और न ही स्वच्छता प्रमाण पत्र व एनओसी ही। छापेमारी से ईंट भट्ठा मालिकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कृष्णराज सिंह के नेतृत्व में टीम बलुवा गांव स्थित परास ईंट भट्ठा बलुवा पर पहुंची। जहां मालिक द्वारा न तो रायल्टी ही जमा किया गया पाया गया और न ही मौके पर स्वच्छता प्रमाण पत्र व एनओसी ही दिखाया जा सका। इसी तरह चौहान ईंट भट्ठा मालिक भी कुछ नहीं दिखा सका। महेंद्र ईंट भट्ठा, अजय ईंट भट्ठा आदि पर भी छापेमारी के दौरान तमाम खामियां मिलीं। नायब तहसीलदार ने बताया कि भट्ठों पर मिली खामियों की रिपोर्ट एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर से डीएम को भेजी जाएगी। अब बिना रायल्टी व एनओसी प्राप्त किए तथा पर्यावरण विभाग से स्वच्छता प्रमाणपत्र लिए ईंट भट्ठे कदापि नहीं चलेंगे। जो भी बगैर इसके चलते पकड़े जाएंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। टीम में राजकुमार निगम, रामराज यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed