फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, छह घायल

सड़क हादसों में वृद्ध की मौत, छह घायल

Thu, 22 Nov 2018 11:43 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में टेंपो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई जबकि छात्रा समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

केराकत प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी 68 वर्षीय पतिराज उर्फ चुट्टुर राम जयगोपालगंज बाजार में स्थित काशी गोमती ग्रामीण बैंक गए थे। बैंक से निकलकर जैसे ही वह सड़क पर पहुंचे तभी केराकत की ओर से जौनपुर की ओर जा रहे टैम्पो की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने टेंपो समेत चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से गुस्साए लोगों ने जौनपुर केराकत मार्ग को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को को मुआवजा व अन्य सरकारी सहायता दिए जाने, टेंपो चालक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। एसडीएम केराकत चंद्रेश कुमार सिंह व कोतवाल अनिल सिंह ने भीड़ को समझाया और परिजनों को पांच हजार की आर्थिक सहायता देते हुए सरकार से मदद दिलाने का भरोसा देकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने मृतक की पत्नी मनरा देवी की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शाहगंज प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव के समीप बुधवार की शाम आमने सामने हुई बाइक की भिड़ंत में सूरज (24) पुत्र बसंत राज निवासी (राजापुर) सहावै गम्भीर रुप से घायल हो गया। दूसरी घटना क्षेत्र के नजीराबाद में हुई। जहां बुधवार की शाम गांव के समीप असंतुलित होकर बाइक लेकर गिरने से बाइक सवार मोहम्मद मिनहाज (30) पुत्र वली मोहम्मद निवासी मोहल्ला एराकियाना गम्भीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। शाहगंज को लोनियापट्टी के पास स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार छोटू(20), संदीप मिश्रा (25) निवासी विशुनपुर थाना खुटहन और राजकुमार (19) निवासी सौरैया थाना खुटहन घायल हो गए। हादसे के बाद चालक स्कार्पियो समेत फरार हो गया। तीनों को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नैपुरा गांव निवासी विशाल राय (23) पुत्र गोपाल बाइक से घर से जौनपुर जा रहा था। गौराबादशाहपुर थाना के गजना के पास सामने से आए बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित हो कर गिर कर घायल हो गया। स्थानीय लोगो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुफ़्तीगंज पहुंचाया गया। दूसरी घटना मुफ्तीगंज बाजार में हुई। जहां एकौनी गांव निवासी पूनम यादव(23) पुत्री रामसमुझ यादव बाइक से केराकत की तरफ जा रही थी। बस से धक्का लग जाने से घायल हो गई। घायल को स्थानीय लोगो की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ़्तीगंज ले जाया गया। हालत गंभीर देखते हुए घायल युवती का प्राथमिक इलाज के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया।

डोभी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के रेहारी गांव के पास स्कूल वाहन पुलिया से टकरा गया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और बच्चों को बाहर निकाला। संयोग से सभी बच्चे सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। जेएचटी स्कूल खलियां खास का वाहन बच्चों को लेने सुबह क्षेत्र के नयनपुर गांव गया था लौटते समय रेहारी गांव के पास पुलिया से टकरा गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed