{"_id":"5bf5a053bdec22696c1d2eb6","slug":"154282406713-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा बाजार में एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन ..","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजा बाजार में एसपी ने किया पुलिस चौकी का उद्घाटन ..
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। जिले की प्रतापगढ़ की सीमा पर राजाबाजार के पास बुधवार को पुलिस चौकी की स्थापना कर दी गई। एसपी दिनेश पाल सिंह ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के राजाबाजार के आसपास अपराधिक घटनाएं बढ़ गई थीं। सीमा पर होने के कारण बदमाश लूटपाट करके प्रतापगढ़ की ओर चले जाते थे। एसपी ने कहा कि राजाबाजार के क्षेत्र के बीस गांव को जोड़कर पुलिस चौकी बनाई गई है। चौकी इंचार्ज व छह कांस्टेबल की तैनाती की गई है। चौकी का निर्माण गैर सरकारी संस्था आराइज की रमासिंह दुर्गवंशी तथा प्रदीप कुमार सिंह की सहायता से किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय रॉय, सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष निशात जमा खां, गया पाल, पप्पू, दिनेश गुप्ता, सत्यनारायण सिंह,सुभाष सिंह पूर्व प्रमुख रमापति यादव, राजा बाजार व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, महाराजगंज व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद सोनी उपस्थित रहे।