फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ट्रक की चपेट में आने से कार सवार चार घायल

ट्रक की चपेट में आने से कार सवार चार घायल

Mon, 19 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। जिले की आजमगढ़ की सीमा से लगे अंबारी बाजार के निकट रविवार को सुबह ट्रक की चपेट में आने से कार सवार दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर देख राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शाहगंज कस्बा निवासी वैभव सिंह अपनी पत्नी प्रीति व दो अन्य लोगों के साथ टीईटी की परीक्षा देने जा रहे थे। उनका सेंटर आजमगढ़ में था। वे कार से अंबारी बाजार के पास पहुंचे थे तभी कार ट्रक से टकरा गई। कार में सवार वैभव सिंह (35) पुत्र दिवाकर सिंह, उनकी पत्नी प्रीति सिंह (30), मधुरिमा सिंह (40) पत्नी विक्रम सिंह व कार चालक राजेंद्र प्रसाद (43) निवासी निजामपुर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां प्रीति सिंह व मधुरिमा की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed