{"_id":"5bf1bed7bdec22694517ea11","slug":"15425697371-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला घोंटकर बालक की हत्या, तालाब में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला घोंटकर बालक की हत्या, तालाब में मिला शव
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। मथुरापुर गांव निवासी एक नौ वर्षीय बालक को अगवा कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव के तालाब से रविवार को शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। उसने पूछताछ में बताया कि मृतक के पिता ने उसे अपमानित किया था, जिसका बदला लेने के लिए उसने बालक को मार दिया।
केराकत कोतवाली क्षेत्र के मथुरापुर गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा का बेटा आर्यन विश्वकर्मा (9) घर के पास ही स्थित एमआरएम पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था । आर्यन शुक्रवार की शाम स्कूल से लौटा लेकिन कुछ देर बाद ही वह घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी बालक का पता नहीं चला। परिजनों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शनिवार को विद्यालय के सीसी टीवी फुटेज को खंगाला तो आर्यन को पड़ोस के ही एक पड़ोसी युवक के साथ देखा गया। इसपर परिजनों को शक जताया तो पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरू में तो उसने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। आरोपी अखिलेश कुमार ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले आर्यन के पिता ने उसे एक मामले में सार्वजनिक रूप से अपमानित किया था। उसी का बदला लेने के लिए उसने शुक्रवार की शाम को पूर्व प्रधान राजेश गुप्ता की चारपहिया वाहन मांग लिया और आर्यन को घर के पास से ही अगवा कर गाड़ी में बैठाकर ले गया। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मोकलपुर गांव के पास गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को रविवार को तालाब से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी दिनेशपाल सिंह ने बताया कि मासूम बालक के पिता से बदला लेने के लिए उसने बालक की हत्या का जुर्म कबूल किया है।पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दी।
घर का इकलौता चिराग था आर्यन
केराकत। मथुरापुर गांव निवासी महेंद्र विश्वकर्मा का बेटा नौ वर्षीय आर्यन अपने घर का इकलौता चिराग था। महेंद्र और उसके तीन भाइयों में आर्यन इकलौता बेटा था। बालक का शव बरामद होबे ही इस बात की चर्चा गांव व आस पास के इलाके में भी हो रही कि आर्यन की मौत के साथ उनके घर का चिराग बुझ गया।