{"_id":"5bf1bea7bdec2269796aa826","slug":"154256968917-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस कार्यालय पर मारपीट में दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरएसएस कार्यालय पर मारपीट में दो घायल
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के रासमंडल स्थित आरएसएस कार्यालय पर रविवार को विद्यार्थी परिषद के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें दो लोगों को चोटें आई है। इसमें घायल विपिन और शैलेंद्र पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने विशाल सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक राय, अभिषेक तिवारी सहित 5-7 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
आरएसएस कार्यालय पर राम मंदिर निर्माण को लेकर विद्यार्थी परिषद की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी भी मौजूद थे। इसी दौरान टीडी कालेज छात्रसंघ के चुनाव में जिन्हें टिकट नहीं मिला। उन लोगों ने विरोध जताया कि जितने वाले प्रत्याशियों को टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि अच्छे लोगों को टिकट मिला होता तो वह जीत सकते थे। इसी बात को लेकर विशाल सिंह वगैरह से दूसरे गुट के लोगों की कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें विपिन यादव, शैलेंद्र पांडेय को सिर में चोटें आई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस पहुंचते ही मारपीट करने वाले इधर उधर भाग गए। मेडिकल परीक्षण कराने के बाद विपिन यादव और शैलेंद्र पांडेय ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मारपीट का केस चार नामजद और 5-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कर लिया है। जिला संयोजक अवकाश सिंह ने बताया कि मारपीट करने वालों का विद्यार्थी परिषद से कोई संबंध नहीं है। उधर एसएफडी के जिला सह संयोजक विशाल सिंह को विद्यार्थी परिषद संगठन से निष्कासित जिला संयोजक अवकाश सिंह ने कर दिया। यह जानकारी नगर मंत्री विशाल सिंह रेहटी ने दी है।