{"_id":"5bf1be7bbdec22696d782540","slug":"15425696455-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने थानेदार पर लगाया छेडख़ानी का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला ने थानेदार पर लगाया छेडख़ानी का आरोप
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने इलाहाबाद जिले के एक थानेदार पर छेडख़ानी का आरोप लगाया है। महिला ने मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को पत्रक भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक को भेेजे गए पत्रक मे महिला ने कहा है कि उनके पति का वाहन पुलिस ने चालान कर दिया था। कोर्ट से वाहन रिलीज होने पर उनके पति व पुत्र थाने गए थे। जहां 17 नवंबर को थानेदार ने उनसे पैसे की मांग की। पति ने पैसा देने में असमर्थता जताई तो पुलिस ने पति और बेटे को लाकप में डाल दिया। इस खबर पर वह खुद थाने गई। एसओ ने उसे एक अंधेरे कमरे में बैठा दिया। और कहा कि तुम चाहो तो बिना पैसे के ही गाड़ी छूट जाएगी। यह कहते हुए थानेदार ने उसके साथ छेडख़ानी की। महिला का कहना है कि वह शोर मचाते हुए किसी तरह भागकर बाहर आई जिससे उसकी आबरू बच सकी।