{"_id":"5bf0657ebdec221c337898ef","slug":"15424813285-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्ज में डूबे युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के निशान गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव सुबह कमरे में छत में लगे चुल्ले के सहारे रस्सी के फंदे पर लटकता पाया गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
निशान गांव निवासी लोरिक यादव (34)पुत्र राजदेव यादव सुबह देर तक सोकर नहीं उठा तो परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास कयिा। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई आवाज न आने पर खिड़की से झांककर देखा तो फंदे पर उसका शव लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतरवाया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक लोरिक बैंक से ऋण लेकर आटो रिक्शा खरीदा था। आटो रिक्शा चलाकर ही वह परिवार की आजीविका चला रहा था। बैंक का कर्ज अदा न कर पाने के कारण वह काफी तनाव में रहता था। शराब पीने की भी उसे लत लग गई थी। जिससे किश्त जमा नहीं कर पाता था। वह एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। बच्चे और पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।