{"_id":"5bef0d66bdec2269845aaa6b","slug":"154239324115-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर चोरी
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के परियत बाजार में स्थित एएनएम सेंटर का ताला तोड़कर गुरुवार की रात कीमती सामान चोर उठा ले गए। सुबह चोरी का पता चलने पर एएनएम ने पुलिस को सूचना दी है।
परियत बाजार में सरकारी भवन में एएनएम सेंटर स्थापित है। इसी भवन में एएनएम का आवास भी है। एएनएम ज्योति देवी छठ पूजा पर अपने घर बिहार गई थी। शुक्रवार की सुबह दस बजे वह सेंटर पर पहुंची तो ताला टूटा था। सेंटर से गर्भवती महिलाओं की किट समेत की उपकरण, टीवी, इनवर्टर जेवरात, पांच हजार रुपये नकदी समेत अन्य सामान गायब थे। चोरी गए सामानों की कीमत दो लाख बताई गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन की लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग सका।