फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मनबढ़ों ने स्कूल मे घुसकर प्रधानाध्यापक को पीटा

मनबढ़ों ने स्कूल मे घुसकर प्रधानाध्यापक को पीटा

Sun, 11 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के फिरोजपुर प्रथम गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर तैनात दिव्यांग प्रधानाध्यापक को शनिवार को मनबढ़ों ने स्कूल में घुसकर पीट दिया। स्कूल में रखे अभिलेख भी फाड़ दिए। शिक्षक की पिटाई की सूचना पर कई शिक्षक थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

फिरोजपुर प्रथम गांव के विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सुरूवारपट्टी निवासी आलोक सिंह शनिवार को अपने कार्यालय में बैठे थे। इसी दौरान 25 से अधिक की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने लात घूंसों से उनकी पिटाई कर दी। आरोप है कि लागबुक, छात्र उपस्थिति पंजिका, एमडीएम रजिस्टर फाड़ दिया। साथी शिक्षक की पिटाई की खबर पर संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह व सुशील उपाध्याय के नेतृत्व में शिक्षक थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने चार के विरुद्ध नामजद तहरीर दी है। पीड़ित शिक्षक का कहना है कि एक सप्ताह पूर्व उनके घर में हुई चोरी में मनबढ़ों का नाम प्रकाश में आने पर वे बौखला कर उन्हें निशाना बना रहे हैं । उन्होंने बताया कि लगभ चार वर्ष पूर्व विद्यालय की शिक्षामित्र प्रियंका सिंह के स्कूल में पढ़ाते समय सोने की जंजीर छीन कर बदमाश भाग गया था जिसे पुलिस ने जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed