फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अलग अलग हुए सड़क हादसों में नौ घायल

अलग अलग हुए सड़क हादसों में नौ घायल

Sun, 11 Nov 2018 12:57 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों मे ंशुक्रवार को हुए सड़क हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सिरकोनी प्रतिनिधि के अनुसार जलालपुर थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव निवासी धीरज कन्नौजिया मां के साथ अपने ननिहाल मे रहता है। वह शुक्रवार की शाम अपने दो अन्य दोस्तों के साथ साइकिल से जलालपुर थाना क्षेत्र के नत्थनपुर गांव में ब्रह्मभोज में शामिल होने गया था। लौटते समय वह सहाबड़ेपुर के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रहे बाइक सवार से टक्कर हो गई। धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार लवायन गांव निवासी बिल्लू लाल यादव (40) अपनी पत्नी बिज्जा देवी (35) के साथ जौनपुर शहर जा रहे थे। बादशाही के निकट पीछे से आरही बोलरो की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुरियांवा थाना क्षेत्र के अभिया हरिपुर गांव निवासी नरेश बिन्द (35) अपनी बाइक से मीरगंज के मीरपुर गांव जा रहा था। वह मीरगंज के पास पहुंचा था तभी सामने से आ रही मैजिक की चपेट में आकर घायल हो गया। मैजिक चालक मौके से फरार हो गया। उधर गोधना निगोह मार्ग पर मीरगंज बाजार मे करियांव गांव निवासी रामसनेही सरोज (65) रोड पार कर रहे थे तभी अचानक बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के खरौना निवासी मदन (27), सदन (25) बाइक से मुगल सराय से लौट रहे थे। इजरी गांव के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार मडिय़ाहूं के कटेसर निवासी मुकेश (26) से टक्कर हो गई। तीनो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया। मछलीशहर प्रतिनिधि के अनुसार स्थानीय कस्बे के अशोक नगर निवासी संतोष भोज्यवाल (27) पुत्र अच्छेलाल निजी कार्य से कही गए थे। शुक्रवार को आधी रात को घर लौटते समय नगर के जंघई तिराहे के निकट पहुंचे थे कि एक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed