फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता और युवक का शव

फांसी के फंदे पर मिला विवाहिता और युवक का शव

Sat, 10 Nov 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
मडिय़ाहूं/जफराबाद। मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। उसका शव उसके कमरे में फांसी के फंदे पर मिला। जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी युवक का शव गुरुवार को सुबह उसी गांव में पेड़ पर फंदे पर लटकता पाया गया। दोनों के शव पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मडिय़ाहूं कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव निवासी राधा पटेल पत्नी सोनेलाल पटेल (19) शुक्रवार को सुबह खाना बना रही थी। परिजनों के मुताबिक परिवार के लोग बाहर थे। थोड़ी देर बाद घर के अंदर देखा गया तो वह कमरे में फंदे से लटक रही थी। फंदे से उतारकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया । जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मायके वालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। ददरा गांव निवासी चन्द्र प्रकाश के पुत्र सोनेलाल पटेल की शादी औरैला निवासी हरीलाल की पुत्री राधा पटेल के साथ एक मई 2018 को हुई थी। दीपावली के दिन सोनेलाल अपने ससुराल जाकर राधा को विदा कराकर घर लाया था। आरोप है कि विदाई के दौरान ही राधा व सोनेलाल में कहासुनी हो गई थी। राधा के मायके वालों ने उसे समझा बुझा कर विदा कर दिया। विदाई के तीसरे दिन ही वह फांसी पर झूलती पाई गयी। मृतका के भाई गोविंद ने पुलिस को तहरीर देकर बहन की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

उधर जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव गुरुवार को सुबह घर से दूर पेड़ पर फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगदीशपुर गांव की महिलाएं गुरुवार को सुबह खेत की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में पड़पर युवक का शव फंदे पर लटकता देख शोर मचाया। गांव के लोग जुटे तो युवक की पहचान इसी गांव निवासी धनंजय सिंह (25) के रूप में हुई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पर्व कुमार सिंह ने पेड़ से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed